सखी री मोरे सैयाँ खड़े हैं उस पर /
खड़े है उसपार रहे डगर निहार //
कर्तव्यों की डोर न छूटे ,जानत हूँ सब नाते झूठे /
जी भरमाये समझ न आये नैन बहाये धार //
सखी री ------------------------------ -----------------//१//
गहरा सागर थाह न पाऊं जाऊं अकेले तो घबराऊं /
रागिनी मेरी नाव है बनजा तू मेरी पतवार //
सखी री ------------------------------ ------------------//२//
पिया पुकारें राह निहारें,पुष्पित हुईं लता,तरु डारें /
मधुकर के सँग राही बन जा चल करदे उस पार //
सखी री ------------------------------ ----------------//३//
No comments:
Post a Comment