नैना हैं जादू भरे , कन्हाई तोरे नैना हैं जादू भरे /
चितवन तिरछी वार करे/ कन्हाई --------------- //
मोर मुकुट मणिमाला धारे ,भौंह कमान ,केश घुँघरारे /
लोलकपोल, अधर रतनारे ,कुंडल ललित, नैन कजरारे //
नजरिया ये मार करे / कन्हाई------------------------//
बाल, वृद्ध ,नर नारी ,बाला, सब का चित्त चुराने वाला /
नटखट ,नटवर,मुरली वाला, रास रचैया है नँदलाला //
सुर ,भक्तों से प्यार करे / कन्हाई --------------------//
रूप सलोना सबको भाये, जगत परे कर्त्तव्य दिखाये /
चंचल चित तुम में रम जाये,बाल रूप धर खूब रिझाये //
पापियों के प्राण हरे / कन्हाई --------------------------//
बाँके बिहारी ,हे गिरिधारी , सृष्टा की मति तुमसे हारी /
मधुकर इष्ट ब्रह्म अवतारी,भक्ति तुम्हारी कालिमल हारी //
भव सागर से पार करे / कन्हाई ----------------------//
उदयभानूतिवारी ''मधुकर''
दत्त एवेन्यू अपार्टमेंट
नेपियर टाउन जबलपुर
मो० ९४२४३२३२९७
No comments:
Post a Comment